A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'केदारनाथ' के रिलीज से पहले सारा अली खान से शेयर की शूटिंग की कुछ तस्वीरें

फिल्म 'केदारनाथ' के रिलीज से पहले सारा अली खान से शेयर की शूटिंग की कुछ तस्वीरें

फिल्म केदारनाथ 9 दिन बाद रिलीज होने वाली है। जिससे पहले सारा अली खान ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Sara ali khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHAN Sara ali khan

सारा अली खान बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली जिससे पहले सारा और और सुशांत फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह एक लव स्टोरी है जो 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी के इर्द गिर्द बुनी गई है। हाल ही में सारा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं।

सारा अली खान ने फिल्म के रिलीज से पहले शूट के दौरान की 9 फोटोज शेयर की हैं। साथ में लिखा- 9 दिन बाद रिलीज हो रही है केदारनाथ, फिल्म के पीछे के सीन, इन पलों को याद कर रही हूं।

फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद से ही लोगों ने सारा की एक्टिंग की तारीफ करना शुरु कर दी थी। फिल्म का म्यूजिक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में सारा और सुशांत दोनों ने कुछ अंडरवॉटर सीन किए हैं। जिसके लिए शूटिंग के वक्त कुछ प्रोफेशनल ट्रेनर्स को भी बुलाया गया था। 

फिल्म केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर और निर्माता अभिषेक कपूर और रोनी स्क्रूवाला दोनों ने किया है।

फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अली खान हाल ही में 'सा रे गा मा' शो में गई थीं। जहां उन्हें बेबी तैमूर टॉय गिफ्ट किया गया। गिफ्ट मिलने के बाद सारा उस टॉय को पकड़कर ही पूरे समय बैठी रहीं।

सारा की दूसरी फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह दिखाई देने वाले हैं। फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है। जिसमें रणवीर सिंह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। 

Also Read:

मलाइका अरोड़ा ने किया अपने प्यार का इजहार, पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट? 

1 दिसंबर को है बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए दीपिका-रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन, कल नहीं दिखा कोई सितारा

Latest Bollywood News