सारा अली खान ने वरुण धवन के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। यह फोटो कुली नंबर 1 के सेट से है।
Image Source : INSTAGRAMVarun dhawan and sara ali khan
सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों कुली नंबर 1 के रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं और वासु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। सारा और वरुण दोनों ही फिल्म के सेट से फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस बार सारा ने वरुण के साथ फोटो शेयर की है।
सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब इनके शब्द आपको एक्टिंग सिखा रहे होते है लेकिन उनके एक्शन आपको कैमरा फेसिंग सीखाते हैं।
कुली नंबर 1 के मोशन पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म 1995 में आई फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक है।
आपको बता दें कुछ दिनों पहले कुली नंबर 1 के सेट पर आग लग गई थी। जिसकी वजह से 2.5 करोड़ का नुकसान हुआ था। इसके साथ ही कुली नंबर 1 के सेट पर पूरी तरह प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बंद कर दिया है। फिल्म सेट को प्लास्टिक मुक्त बनाने की जानकारी दी थी।