1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. War Box Office Prediction: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

War Box Office Prediction: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

 Published : Oct 02, 2019 07:12 am IST,  Updated : Oct 02, 2019 09:40 am IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' आज रिलीज हो रही है। जानिए फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी।

War Box Office Prediction- India TV Hindi
War Box Office Prediction Image Source : INSTAGRAM

गांधी जयंती के मौके पर दो फिल्में 'वॉर' और 'सयरा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों का बज है। जहां 'सयरा नरसिम्हा रेड्डी साउथ की फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं तो वहीं ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर जबरदस्त एक्शन से भरपूर हैं। वॉर रिलीज हो'ने से पहले ही एडवांस बुकिंग से 25 करोड़ की कमाई कर चुकी है। आइए आपको बताते हैं यह फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक टाइगर और ऋतिक दोनों की ही फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है ऊपर से यह फिल्म गांधी जयंती पर रिलीज हो रही है तो कलेक्शन बढ़ने के उम्मीद और बढ़ जाती है। ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था तो फिल्म पसंद आने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 35-40 करोड़ की कमाई कर सकती है। वॉर पहले ही एडवांस टिकट बुकिंग से 25 करोड़ कमा चुकी है तो इस आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। वॉर 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

अगर लोगों को यह फिल्म अच्छी लगी और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला तो यह आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की एडवांस बुकिंग 27.5 को वीकेंड पर पीछे छोड़ देगी।

वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हो रही है। वॉर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

Also Read:

सलमान खान ने गांधी जयंती के मौके पर फैन्स को दिया खास मैसेज, शेयर की वीडियो

Laal Kaptaan Final Trailer: नागा साधु के रूप में सैफ अली खान बदला लेने की होड़ में

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन