वीकेंड पर बॉक्सिंग करती दिखीं सारा अली खान, शेयर की वीडियो
IANS Published : Oct 19, 2019 03:46 pm IST, Updated : Oct 19, 2019 04:12 pm IST
सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सारा बॉक्सिंग करती नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMSara ali khan boxing video
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह बॉक्सिंग करते दिख रही हैं। सारा ने शनिवार को अपना ये वीडियो साझा किया, जिसमें वह किक बॉक्सिंग करती दिख रही हैं।
वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "यह सप्ताहांत है और यह वक्त है कुछ अलग तरह के पंच का।"