सारा अली खान जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' और वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आएंगी।
Image Source : INSTAGRAMसारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बचपन की फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बचपन की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो सज-धज कर फोटोशूट करा रही हैं। सारा की ये तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।
सारा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'साल 2000 से अपने शूट का इंतजार कर रही थी #apnatimeayega #tbt #sarakadrama'