Bigg Boss 13 Latest Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या की एंट्री होने वाली है। उन्हें देखकर कुछ घरवाले काफी खुश हुए तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की चिंता बढ़ गई।
Related Stories
कलर्स ने ट्विटर पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि रश्मि और देवोलीना की घर में वापस एंट्री हो रही है। उन्हें देखकर घरवाले खुश हो गए। रश्मि के दोस्त अरहान खान ने उन्हें गले लगा लिया।
Bigg boss 13 Written Update November 6, 2019: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज को बिग बॉस ने किया नॉमिनेट
दूसरी तरफ रश्मि और देवोलीना को देखकर सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी टीम खुश नज़र नहीं आई। सिद्धार्थ, असीम से कहते दिखाई दिए कि अब उनकी टीम काफी स्ट्रॉन्ग हो गई है और हम लोग टूट रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस के इस कदम से काफी हैरान हैं और शेफाली ज़रीवाला से इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का शुरुआत से ही झगड़ा हो रहा है। दोनों की आपस में बनती नहीं है।
6 नए कंटेस्टेंट्स घर में हुए शामिल
घर में पिछले वीकेंड का वार में 6 कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। तहसीन पूनावाला, शेफाली ज़रीवाला, खेसारी लाल यादव, अरहान खान, हिमांशी खुराना और हिंदुस्तानी भाऊ घर में शामिल हुए।
विशाल आदित्य सिंह की होगी एंट्री?
खबरों की मानें तो 'नच बलिए 9' में मधुरिमा तूली संग शो में हिस्सा लेने वाले विशाल आदित्य सिंह भी घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस के लिए प्रोमो भी शूट कर लिया है। इसी हफ्ते वीकेंड का वार में वो घर में शामिल होंगे।