Bigg boss 13 Written Update November 5, 2019: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में 6 नए सदस्यों की एंट्री होने के बाद घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। जिसके साथ ही बिग बॉस ने 2 टीमें बांटी है। पारस और आसिम की टीम जहां अपना टास्क पूरा करते वक्त सिद्धार्थ का अक्रामक रूप सामने आता है। जिसके बाद उन्हें बिग बॉस खुद खराब रवैये के कारण सजा देते है। जिससे शहनजा काफी दुखी होती है और फूट-फूट कर रोने लगती है। अब देखना होगा कि आखिर शहनाज सिद्धार्थ से बात कर पाती है कि नहीं।
हर बार की तरह सिद्धार्थ इस टास्क में भी हुए अक्रामक
माहिरा जब गोदाम ने समान लेने आती हैं तो सिद्धार्थ उन्हें धक्का दे देते हैं। जिसके कारण वह गिर जाती है। जो घर में मौजूद किसी को भी पसंद नहीं आया।
शहनाज और माहिरा का मजाक उड़ा रहा है सिद्धार्थ
सिद्धार्थ माहिरा और शहनाज का खुब मजाक उड़ाता है। जिसके कारण वह दोनों काफी नाराज होती है।
शहनाज हुई टीम से बाहर
पहले राउंड में पारस की टीम एक नंबर गंवा देती है, जिसकी वजह से शहनाज को टीम से बाहर कर दिया जाता है।
पहले राउंड में आसिम की टीम जीती
पहले टास्क में ट्रक में समान भरने में आसिम की टीम जीत जाती है।
आसिम और सिद्धार्थ टास्क को लेकर परेशान
आसिम और सिद्धार्थ टास्क लेकर परेशान है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या आगे करना है।
आसिम और सिद्धारर्थ के बीच हुई बहस
आसिम को बहुत ही बुरी तरीके से सिद्धार्थ बोलता है। जो आसिम को पसंद नहीं आता है।
दोनों टीमों ने शुरू किया ट्रक में समान भरना
शेफाली और खेसारी लाल ट्रक में समान रखना शुरू कर दिया है।
दोनों टीमें कर रही है मशक्कत से टास्क
दोनों टीमें बड़े ही जोश में समान को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है।
2 टीमें बना रही है प्लान
पारस और आसिकी टीम अपना-अपना प्लान बना रहें है कि आखिर कौन-कौन क्या-क्या काम करेगा।
दूसरी टीम
पारस छाबड़ा, महिरा शर्मा, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, शहनाज गिल और अरहान खान
बिग बॉस का अगला टास्क शुरू
इस टास्क में 2 टीमें होगी।
पहली टीम
सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, आरती सिंह, शेफाली जारीवाला, हिंदुस्तानी भाउ और हिमांशी खुराना
सिद्धार्थ और पारस के बीच झड़प
सिद्धार्थ और पारस के बीच किसी न किसी बात को लेकर झड़प हो रही है। जिसे माहिरा खूब एंजॉय कर रही हैं।
अरहान ने सिद्धार्थ को कहा-सासू मां
अरहान ने सिद्धार्थ से लड़ाई के बीच उन्हें सासू मां कहता है। जो हमेशा बहुओं से लड़ता रहता है।
शहनाज और आसिम की लड़ाई के बीच अरहान कूदे
आसिम और अरहान के बीच बाथरूम की सफाई को लेकर लड़ाई हुई। जिसके बाद आशिम ने अरहना को कई अपशब्द कहें।
आसिम और शहनाज के बीच राशन को लेकर हुई बहस
एक बार फिर आसिम बोलते है कि कम रोटी बनी है। इसलिए ज्यादा बनाएं। जिसके बाद शहनाज काफी गुस्सा करती हैं।
अरहान और शहनाज की बात
अरहान और शहनाज आपस में सिद्धार्थ और उनकी टीम की बात कर रहे है कि वास्तव में वह लोग कैसे है। अरहान कहते है कि इस टीम में किसी को बात करने की तमीज नहीं है।
भाऊ घर में बोलना शुरू किया इंग्लिश
भाऊ अपनी हर बात को इंग्लिश में बोल रहे हैं। जिसे सिद्धार्थ और आसिम हिंदी में उच्चारण कर रहे हैं।
शहनाज होना चाहती है बेघर
शहनाज अपने आपको काफी अकेला समझ रही हैं। उनका कहना है कि अब उनका कोई दोस्त ही नहीं रहा। जिसके बाद वह फिर से रोने लगी।
शहनाज ने मांगी कैमरे के सामने माफ़ी
शहनाज ने हिमांशी खुराना की मां से टीवी में माफी मांगी। साथ ही कहा कि वह बाहर जाकर भी आपकी मां से माफी मांगेगी।
सिद्धार्थ और अरहान के बीच खाने की टेबल में हुई तीखी बहस
खेसारी लाल यादव शहनाज से कहते है कि सिद्धार्थ काफी घमंडी है।
पारस ने शेफाली को नॉमिनेट किया। जिसके बाद शेफाली काफी नाराज हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पारस रिश्ता बनाकर धोखा देता है।
अरहान ने सिद्धार्थ को कहा 'चमचा'। जिसके बाद वह काफी अक्रामक हो गए।
संपादक की पसंद