1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में जुड़ा 9वां स्वर्ण पदक

नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड मेडल, भारत के खाते में जुड़ा 9वां स्वर्ण पदक

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 30, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Sep 30, 2026 12:20 pm IST

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 30 सितंबर का दिन अभी तक काफी शानदार रहा है, जिसमें शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल हुई है। अब भारत के कुल पदकों की संख्या 57 हो गई है, जिसमें मेडल टैली में 8वें नंबर पर हैं।

Neeru Dhanda- India TV Hindi
नीरू ढांडा Image Source : PTI

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 30 सितंबर के दिन गोल्ड मेडल की बरसात होने वाला दिन साबित हो रहा है, जिसमें आर्चरी में दो गोल्ड मेडल आने के बाद अब शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल में चौथे स्थान पर रहते हुए भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाई किया था, जिसके बाद उनका पहले 10 शॉट में तो अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला लेकिन इसके बाद नीरू और कायनन की शानदार वापसी देखने को मिली और उन्होंने कुल 40 शॉट में से 34 शॉट पर सटीक निशाना लगाने के साथ गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है, जिसमें उन्होंने अपने 34 शॉट के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना दिया है।। नीरू का यह एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल और कुल तीसरा पदक है, जबकि भारत के खाते में जुड़ने वाला यह 9वां गोल्ड मेडल है जिसके बाद कुल पदकों की संख्या अब 57 पहुंच गई है तो वहीं मेडल टैली में अब भारत 8वें नंबर पर है।

भारतीय जोड़ी ने बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

नीरू ढांडा और कायनन चेनाई की जोड़ी ने ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में 40 शॉट में से 34 को सटीक निशाने पर मारने में कामयाब रहे जिसके दम पर उन्होंने एशियाई जोड़ी के रूप में नया रिकॉर्ड भी बना दिया। इससे पहले एशियाई रिकॉर्ड कतर के नाम पर था जिन्होंने इस जनवरी महीने में 40 में से 30 शॉट निशाने पर लगाए थे। वहीं ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में कतर के मोहम्मद अल-रुमैही और रे बासिल ने 32 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता जबकि चीन के ची यिंग और सुन युनोंग ने तीन सीरीज में कुल 23 का स्कोर बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे।

शूटिंग में मिक्स्ड टीम इवेंट में फाइनल स्टैंडिंग

  • भारत - 34 (गोल्ड)
  • कतर - 32 (सिल्वर)
  • चीन - 23 (ब्रॉन्ज)
  • ईरान - 12 (एलिमिनेट)

 

भारत अब मेडल टैली में 8वीं पोजीशन पर पहुंचा

शूटिंग में आए इस गोल्ड मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत अब मेडल टैली में 8वीं पोजीशन पर पहुंच गया है, जिसमें 9 गोल्ड मेडल के अलावा 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी मिली है। अब तक कुल 57 पदक जीते जा चुके हैं, जिसमें भारत के पास अभी और अन्य इवेंट्स में पदक जीतने का मौका बाकी है, जिसमें आर्चरी में भारतीय पुरुष टीम ने कंपाउंड गोल्ड मेडल मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

ये भी पढ़ें

चिकिता-साहिल ने आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक कोटा भी किया हासिल

चिकिता-प्रिथिका और ज्योति की तिकड़ी ने दिखाया कमाल, आर्चरी में आया गोल्ड मेडल; वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी की बराबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।