Bigg boss 13 Written Update November 6, 2019: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में 6 नए सदस्यों की एंट्री होने के बाद घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद एक टास्क रखा गया। टास्क के दौरान एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला अक्रामक हो जाते है। जिसससे घरवालों के साथ-साथ बिग बॉस भी खुश नहीं होते है। इसके साथ ही सजा के तौर में उन्हें घर से 2 सप्ताह के लिए नॉमिनेट कर देते है। इसके साथ ही शहनाज बिग बॉस की बात नहीं सुनती है जिसके कारण उन्हें एक सप्ताह के लिए नॉमिनेट किया जाता है। इसके साथ ही बेघर हुए पुराने सदस्य एक बार फिर बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे।