'सरस्वतीचंद्र' फेम गौतम रोड करीब दो साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह 'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।
Image Source : INSTAGRAM Gautam Rode
नई दिल्ली: 'सरस्वतीचंद्र' फेम गौतम रोड करीब दो साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह 'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। गौतम ने 'सूर्यपुत्र कर्ण' की को-स्टार पंखुरी अवस्थी से इसी साल फरवरी में शादी की है।
शो के बारे में गौतम का कहना है कि टीवी शो 'काल भैरव रहस्य' का दूसरा सीजन पहले सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा रोमांच से भरपूर होगा। उन्होंने कहा, "कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें आप करने से मना नहीं कर सकते और 'काल भैरव..' एक ऐसा ही शो है। शो ने पहले सीजन ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरा सीजन मुझे कहीं ज्यादा रोमांचकारी लग रहा है।"
गौतम 'सरस्वतीचंद्र', 'महाकुंभ : एक रहस्य, एक कहानी' और 'सूर्यपुत्र कर्ण' जैसे शो में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'अक्सर 2' भी की है।
हाल ही में गौतम उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक बिल्डर पर ठगी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एक फ्लैट के लिए एक बिल्डर को दो करोड़ दिए थे, लेकिन घर का काम रुक गया। उसके बाद बिल्डर ने उन्हें पैसे लौटाने से मना कर दिया।