1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सतरंगी ससुराल' के मुग्धा-रवीश बंधे शादी के बंधन में

'सतरंगी ससुराल' के मुग्धा-रवीश बंधे शादी के बंधन में

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री मुग्धा छापेकर और अभिनेता रवीश देसाई बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

Mugdha and Ravish- India TV Hindi
Mugdha and Ravish

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री मुग्धा छापेकर और अभिनेता रवीश देसाई बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हालांक दोनों से कभी अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। अब बुधवार को दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। इन्होंने मराठी रीति-रिवाज से शादी की है। इस फंक्शन काफी निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़े:-

मुग्धा अपनी जिंदगी के इस खास मौके पर येलो कलर की साड़ी पहने हुए बिल्कुल मराठी दुल्हन के लुक नजर आईं। वहीं रवीश सफेद धोती कुर्ता और गोल्डन पगड़ी पहने हुए दिखे। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

रवीश और मुग्धा की मुलाकात पहली बार धारावाहिक 'सतरंगी ससुराल' के दौरान ही हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। अब मुग्धा के शो छोड़ने के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

मुग्धा का जन्म 4 मार्च 1987 को महाराष्ट्र में हुआ था। वह जब केवल 5 साल की थीं तभी से उन्होंने अभिनय शुरुआत कर दी थी। लेकिन दर्शक मुग्धा को 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' की 'संयोगिता' के रूप में ज्यादा जानते हैं।

Latest Bollywood News