A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने बताया 'दंगल' से बड़ी फिल्म है 'सीक्रेट सुपरस्टार'

आमिर खान ने बताया 'दंगल' से बड़ी फिल्म है 'सीक्रेट सुपरस्टार'

आमिर ने खुद ही 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 'दंगल' से भी बड़ी फिल्म घोषित कर दिया है।

aamir khan secret superstar is big film than dangal- India TV Hindi
Image Source : PTI aamir khan secret superstar is big film than dangal

मुंबई: अभिनेता आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का जमकर प्रचार कर रहे हैं। कल वो इस फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली में पत्रकारों से मिलेंगे। लेकिन उससे पहले आमिर विदेश का रुख कर चुके हैं, जी हां, इससे तो यही लग रहा है कि यह फिल्म उनके लिए काफी खास है।

आमिर ने खुद ही 'सीक्रेट सुपरस्टार' को 'दंगल' से भी बड़ी फिल्म घोषित कर दिया है। साल 2016 में आई दंगल उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दंगल ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। लेकिन आमिर का मानना है कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' उससे भी बड़ी फिल्म है।

'सीक्रेट सुपरस्टार' संगीत पर आधारित फिल्म है, जिसमें प्रमुख भूमिका निभाने वाली इंसिया उर्फ जायरा वसीम एक महत्वाकांक्षी गायिका के किरदार में हैं। फिल्म दीवाली के दिन 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ का मुकाबला रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म गोलमाल अगेन से होगा। 

 

Latest Bollywood News