1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11, Episode 7: 'गोलमाल अगेन' की टीम ने शो में मचाया धमाल, जुबैर खान हुए घर से बाहर

Bigg Boss 11, Episode 7: 'गोलमाल अगेन' की टीम ने शो में मचाया धमाल, जुबैर खान हुए घर से बाहर

 Published : Oct 09, 2017 09:06 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 12:20 pm IST

'बिग बॉस 11' अपने पहले ही दिन से सुर्खियों आ रहा है। बिग बॉस के घर में सभी सदस्यों को एक हफ्ता बीत चूका है और इस वीकेंड सलमान खान से सबकी पहली मुलाकात भी काफी जबरदस्त थी। लेकिन जहां एक तरफ सलमान शनिवार को गुस्से में लाल दिखे वहीं दूसरी ओर रविवार...

bigg boss- India TV Hindi
bigg boss

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 11' अपने पहले ही दिन से सुर्खियों आ रहा है। बिग बॉस के घर में सभी सदस्यों को एक हफ्ता बीत चूका है और इस वीकेंड सलमान खान से सबकी पहली मुलाकात भी काफी जबरदस्त थी। दरअसल शनिवार को सलमान घरवालों की हरकतों काफी गुस्से में दिखाई दिए और लगभग सभी सदस्यों पर उनका यह गुस्सा फूटा। लेकिन जहां एक तरफ सलमान शनिवार को गुस्से में लाल दिखे वहीं दूसरी ओर रविवार के एपिसोड में उन्हें काफी मस्तीभरे अंदाज में देखा गया। सलमान ने शो की शुरुआत करते हुए बताया कि प्रियांक 'बिग बॉस 11' के घर से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों से काफी बातचीत की और इस बात की जानकारी दी कि जुबैर खान हॉस्पिटल में हैं और अब उनकी तबियत ठीक है।

बता दें कि शनिवार को सलमान ने जुबैर को उनकी हरकतों के लिए काफी बुरा भला सुनाया था, जो जुबैर के दिल पर लग गई और उन्होंने बहुत सारी दवाइयां एक साथ खा ली, जिसके बाद वह रिएक्ट कर गईं और जुबैर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि अब वह ठीक हैं। इसके अलावा सलमान ने अर्शी खान को अपनी भाषा पर ध्यान देते हुए ठीक ढंग से बात करने कि लिए आगाह किया है। सलमान ने अर्शी और सपना चौधरी के एक शानदार खेल भी खेला। दोनों के बीच 2 खेल खेले गए, पहले खेल में अर्शी और सपना को एक दूसरे को अपनी बातों से ही हराना था, लेकिन इस खेल का निर्णय घर के बाकी सदस्यों पर है। (Bigg Boss 11 Episode 4: अब हिना खान से भी भिड़ी शिल्पा शिंदे, अर्शी खान संग दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग)

पहले खेल की विजेता सपना चौधरी रहीं। दूसरे खेल में सपना और अर्शी को अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर एक दूसरे को गिराना था और इसमें भी सपना को ही जीत हासिल हुई। इसके बाद जब दोनों घर के अंदर वापस गए तो सभी ने सपना की खूब तारीफें कीं, लेकिन वहीं अर्शी अपनी हार से थोड़ी नाराज दिखीं। इसके बाद रोहित शेट्टी और 'गोलमाल अगेन' की टीम भी 'बिग बॉस 11' के मंच पर पहुंची। रोहित और अजय देवगन बिग बॉस के घर के बाहर सलमान संग दिखे वहीं परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, श्रेृयास तलपड़े और कुणाल खेमू घर के अंदर सभी कन्टेस्टेंट से मिलने पहुंचे। सभी ने मिलकर खूब धमाल मचाया। वहीं अर्शी को भी अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने हिना खान से माफी मांगकर उन्हें गले लगा लिया। बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए ज्योति कुमारी, बंदगी कालरा, शिल्पा शिंदे. और जुबैर खान नॉमिनेट हुए थे। लेकिन बिग बॉस के घर से पहले ही हफ्ते बाहर होने वाले प्रतिभागी बने जुबैर खान।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन