1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी बनने वाली हैं नानी, एशा देओल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

हेमा मालिनी बनने वाली हैं नानी, एशा देओल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों काफी खुश हैं, क्योंकि वो नानी बनने वाली हैं। हेमा की बेटी एशा देओल गर्भवती हैं। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

ESHA- India TV Hindi
ESHA

मुंबई: अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों काफी खुश हैं, क्योंकि वो नानी बनने वाली हैं। हेमा की बेटी एशा देओल गर्भवती हैं। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।

हेमा मालिनी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "देओल और तख्तानी परिवार यह घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं कि एशा देओल और भरत तख्तानी पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।"

एशा ने 5 साल पहले 29 जून, 2012 को व्यापारी भरत तख्तानी के साथ शादी की थी।

हाल ही में सोहा अली के पति कुणाल खेमू ने भी खुशखबरी दी थी कि वो और सोहा पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। बॉलीवुड में जल्द ही दो-दो घरों में किलकारी बजने वाली है।

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एशा देओल के 34वें जन्मदिन पर कहा था कि वह उम्मीद कर रही हैं एशा जल्द अपना परिवार बढ़ाए। एक बयान में हेमा ने कह था, ' मेरी एशा के लिए एक ही उम्‍मीद है कि वह जल्‍द से जल्‍द अपना परिवार बढ़ाए। एक मां के तौर पर मेरी यही इच्‍छा है।'

35 वर्षीया अभिनेत्री एशा देओल 'एल ओ सी कारगिल', 'युवा', 'धूम', 'आंखें' और 'कैश' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

एशा इससे पहले वर्ष साल में कन्नड़ फिल्म 'केयर ऑफ फुटपाथ' और हिंदी फिल्म 'किल देम यंग' में देखा गया था। कुछ समय पहले एशा देओल रिएलिटी शो 'रोडीज' में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं।

स्लाइड में देखिए एशा देओल का मैरिज एल्बम

Latest Bollywood News