मुंबई: अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों काफी खुश हैं, क्योंकि वो नानी बनने वाली हैं। हेमा की बेटी एशा देओल गर्भवती हैं। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी।हेमा मालिनी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "देओल और तख्तानी परिवार यह घोषणा करने को लेकर उत्साहित हैं कि एशा देओल और भरत तख्तानी पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।"