मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार शबाना आजमी ने रविवार को अपना 66वां जन्मदिन मनाया है। अपने इस खास दिन पर उन्होंने आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'दंगल' देखी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए जन्मदिन का शानदार उपहार था। शबाना ने फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता किरण राव की भी तारीफ की।
इसे भी पढ़े:-
शबाना ने ट्वीट किया, "जन्मदिन पर 'दंगल' देखना मेरे लिए सबसे अच्छा उपहार था, जिसे मैं पा सकी। आमिर खान, नीतेश तिवारी, किरण राव, फातिमा, सना को धन्यवाद। आप लोग बेहद अच्छे हैं।" खेल पर आधारित फिल्म 'दंगल' का निर्देशन 'चिल्लर पार्टी' और 'भूतनाथ रिटर्न्स' जैसी लोकप्रिय फिल्मों को बनाने वाले निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है।
फिल्म में आमिर खान हरियाणा के पहलवान महावीर फोगट के जीवन को पर्दे पर उतारते हुए नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाया है साथ ही घटाया भी हैं। आमिर ने खास इस फिल्म के लिए 95 किलो तक वजन बढ़ाया है और फिलहाल वह 70 किलो वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म में अभिनेता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो अपनी बेटियों बबीता कुमारी और गीता फोगाट को कुश्ती सिखाते हैं।
Latest Bollywood News