नई दिल्ली: स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लगातार शादियों का सीजन बरकरार रहता है। लंबे समय तक कार्तिक और नायरा की शादी का सीन चलने के बाद अब सीरियल में अब नक्ष और कीर्ति की शादी का एपिसोड शुरू हो गया है। दोनों परिवार शादी के लिए मान गए हैं अब दोनों की सगाई इस सीरियल में दिखाई जाएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाई कई रियल लाइफ जोड़ियां
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, सीरियल में सगाई के दिन दोनों की इंगेजमेंट रिंग खो जाएगी, क्योंकि सीरियल में कुछ भी बिना ड्रामा के तो हो नहीं सकता। लेकिन इस बार ये मुसीबत खुशी में बदलने वाली है क्योंकि अंगूठी ढूंढ़ने के लिए खुद शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इस शो में आने वाले हैं।
अनुष्का और शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए इस सीरियल में नजर आएंगे। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया जाता है कि अनुष्का की अंगूठी खो जाती है और शाहरुख अंगूठी ढूंढ़ने में मदद करते हैं।
अब इस सीरियल में भी शाहरुख नक्ष और कीर्ति की अंगूठी ढूंढ़ेंगे। बता दें, स्टार प्लस पर ये सीरियल रात 9.30 बजे आता है।
कार्तिक की हुई नायरा,पढ़िए दोनों की शादी का पूरा एपिसोड
Latest Bollywood News