1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक की हुई नायरा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शुरू होगा नया अध्याय

कार्तिक की हुई नायरा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शुरू होगा नया अध्याय

 Published : Mar 23, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 01:31 pm IST

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आखिरकार कल नायरा और कार्तिक की शादी हो गई। अक्षरा और नैतिक की बेटी आज पराई हो गई है। शादी के लिए बैठी नायरा सिंघानिया कल नायरा गोयनका बनकर मंडप से उठी।

kartik nayra- India TV Hindi
kartik nayra

मुंबई: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आखिरकार कल नायरा और कार्तिक की शादी हो गई। अक्षरा और नैतिक की बेटी आज पराई हो गई है। शादी के लिए बैठी नायरा सिंघानिया कल नायरा गोयनका बनकर मंडप से उठी। 

नायरा और कार्तिक के लिए कल बहुत बड़ा दिन था। दोनों की लव स्टोरी आखिरकार शादी के मुकाम तक जो पहुंच गई।

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने रीति रिवाजों, त्यौहारों और शादी की रस्मों को अच्छी तरह से प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है। वर्षा-शौर्य की शादी से होते हुए अक्षरा-नैतिक की शादी हो या फिर रश्मि और नंदिनी की शादी। वर्षा की बेटी की शादी हो फिर नंदिनी के बेटे की शादी। हर बार इस सीरियल ने हमें शादी की रस्मों को खूब धूमधाम से दिखाया है।

इस बार तो बात अक्षरा की बेटी नायरा की थी। अक्षरा के जाने के बाद नायरा शो की लीड किरदार हैं, यही वजह है कि शो मेकर्स ने खूब पैसा खर्च किया और बीकानेर के लालबाग पैलेस में शादी की रस्में शूट की। शादी के लाल जोड़े में नायरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। कार्तिक भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थें।​

kartik nayra
kartik nayra

नायरा अभी तक अपने मम्मी-पापा के घर में रहती थी। उस वक्त शो का फोकस नायरा के घर पर होता था। लेकिन अब जब नायरा की विदाई हो जाएगी तब सीरियल का फोकस नायरा के ससुराल पर होगा। दर्शक ये जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि शादी के बाद नायरा-कार्तिक की लव-स्टोरी किस तरह दिखाई जाएगी। क्या ये भी नैतिक-अक्षरा की तरह हिट होगी? इसके अलावा नायरा और उसके ससुरालवालों से के बीच कैसा रिश्ता होगा इस पर भी शो का फोकस होगा। कुल मिलाकर ये सीरियल बिल्कुल बदलने वाला है, समझ लीजिए सीरियल में नया अध्याय शुरू होने वाला है। शो में कुछ वैसा ही परिवर्तन देखने को मिलेगा जैसा अक्षरा की शादी के बाद हुआ था। अक्षरा जब शादी करके सिंघानिया सदन आई थी तब सीरियल का रुख माहेश्वरी परिवार से सिंघानिया परिवार की तरफ मुड़ गया था तो अब शो गोयनका परिवार की स्टोरी पर फोकस करेगा।

आगे की स्लाइड में देखिए शादी की कुछ शानदार यादें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन