
kartik nayra
कार्तिक था खुश तो नायरा की आंखों में थे आंसू
कार्तिक ने जब नायरा को सिंदूर लगाकर अपनी पत्नी बनाया, उस वक्त नायरा की आंखों में आंसू आ गए। वो यकीन ही नहीं कर पा रही थी, जिस कार्तिक से उसकी इतनी लड़ाई होती थी, जिसे वो मेंढक कहती थी वो कार्तिक आज उसका पति बन गया है। वहीं कार्तिक अपनी शादी को लेकर पहले ही बहुत खुश था, जब नायरा उसकी पत्नी बन गई तो कार्तिक अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पा रहा था।