1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक की हुई नायरा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शुरू होगा नया अध्याय

कार्तिक की हुई नायरा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में शुरू होगा नया अध्याय

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 23, 2017 01:24 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 01:31 pm IST

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आखिरकार कल नायरा और कार्तिक की शादी हो गई। अक्षरा और नैतिक की बेटी आज पराई हो गई है। शादी के लिए बैठी नायरा सिंघानिया कल नायरा गोयनका बनकर मंडप से उठी।

kartik nayra
kartik nayra

आम नहीं थी ये शादी

दुल्हन नायरा सबसे अलग है, वो आम दुल्हन की तरह शरमाते हुए नहीं बैठी थी। वो शादी की रस्मों के बीच कार्तिक को छेड़ भी रही थी। जब कार्तिक ने उससे कहा ‘अब मैं तुम्हारा पति हूं मुझसे डरो।‘ तो नायरा ने कहा,  ‘पति बने हो कोई राक्षस थोड़ी जो मैं तुमसे डरूंगी।‘ इस पर कार्तिक कहता है ‘तुम तो उनसे भी नहीं डरती।‘

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन