A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान पहली बार निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार, तस्वीरें हुईं वायरल

शाहरुख खान पहली बार निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार, तस्वीरें हुईं वायरल

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द रिंग' को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पंजाब में चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द रिंग' को लेकर चर्चा मे बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पंजाब में चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसमें अनुष्का और किंग खान टिपिकल पंजाबी लुक में दिख रहे हैं, जहां एक तरफ शाहरुख इसमें पगड़ी बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं अनुष्का भी पूरी पंजाबन लड़की के लिबास में नजर आ रही हैं।

बता दें कि पिछले दिनों सलमान खान ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, इसके बाद से दर्शकों में फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक फिल्म का टाइटल निर्धारित नहीं हो पाया है।

इन तस्वीरों में शाहरुख का चेरहा बिल्कुल साफ तो दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उन्हें पगड़ी पहने आसानी से पहचाना जरूर जा सकता है। इस फिल्म में पहली बार किंग खान सरदार का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म में 6 गानें डाले गए हैं।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टाइटल 'द रिंग' या 'रहनुमा' रखा जा सकता है। शाहरुख और अनुष्का इस फिल्म में तीसरी बार साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले ये दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें:-

Latest Bollywood News