1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. NTR की 'जय लव कुश' का पोशन पोस्टर राम नवमी के मौके पर हुआ रिलीज

NTR की 'जय लव कुश' का पोशन पोस्टर राम नवमी के मौके पर हुआ रिलीज

 Published : Apr 05, 2017 07:15 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 07:15 pm IST

एनटीआर की आगामी फिल्म 'जय लव कुश' को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा बनी हुई है। अब उनकी इस फिल्म मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसे बुधवार को राम नवमी के खास मौके पर रिलीज किया गया है। बता दें कि...

NTR- India TV Hindi
NTR

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने एनटीआर की आगामी फिल्म 'जय लव कुश' को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा बनी हुई है। अब उनकी इस फिल्म मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसे बुधवार को राम नवमी के खास मौके पर रिलीज किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में एनटीआर तीन भूमिकाओं में दिखाई देंगे। एनटीआर ने ट्विटर पर लिखा, "सभी को राम नवमी की बधाई। यहां 'जय लव कुश' का पहला मोशन पोस्टर।"

मोशन पोस्टर में आधिकारिक तौर पर फिल्म के शीर्षक का खुलासा किया गया। बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म में राशि खन्ना महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में एनटीआर के किरदारों के नाम जय, लव और कुश हैं। जूनियर एनटीआर के लुक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मेकअप कलाकार वेंस हार्टवेल को लिया गया है। वह 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म ट्रिलॉजी' और 'शटर आइलैंड' जैसी फिल्मों में काम काम चुके हैं।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म में एनटीआर तीन भूमिकाओं में हैं और हार्टवेल को खासतौर पर उनके एक किरदार के लिए लिया गया है। उन्हें कृत्रिम चेहरे के मुखौटे का नाम देने के लिए लॉस एंजेलिस भेजा गया है। यह एनटीआर के करियर में पहली बार होगा, जब वह कृत्रिम मुखौटे का इस्तेमाल करेंगे।" फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन