1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका के बाद अब शाहरुख खान भी करने जा रहे हैं ये काम

प्रियंका के बाद अब शाहरुख खान भी करने जा रहे हैं ये काम

सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रईस' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है वहीं दूसरी ओर शाहरुख भी फिल्म के हिट होने से काफी खुश हैं। 'रईस' की सफलता के बाद शाहरुख ने अब मराठी सिनेमा की..

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'रईस' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है वहीं दूसरी ओर शाहरुख भी फिल्म के हिट होने से काफी खुश हैं। 'रईस' की सफलता के बाद शाहरुख ने अब मराठी सिनेमा की तरफ भी रुख किया है। दरअसल हाल ही में किंग खान ने एक मराठी फिल्म बनाने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने बताया कि वह करीब एक साल से एक टीम बनाकर मराठी फिल्म की कहानियों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' को लेकर कहा कि " सैराट मेरे दोस्त ने बनाई है। हालांकि अब तक मैं यह फिल्म पूरी नहीं देख पाया हूं, लेकिन मैंने फिल्म के कुछ सीन्स देखे हैं। मुझे इस फिल्म के डायलॉग्स काफी पसंद आए हैं। मैं अपनी कंपनी रेड चिलीज के भीतर मराठी फिल्म का निर्माण करने की तैयारियां कर रहा हूं।"

उन्होंने यह भी उनके कई दोस्त मराठी सिनेमा से जुड़े हुए हैं, जिनमें रितेश देशमुख भी हैं। सिर्फ ही नहीं शाहरुख का कहना है कि मराठी फिल्मों की कहानियां बॉलीवुड से काफी बेहतरीन होती हैं।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं होने जा रहा जब कोई बॉलीवुड हस्ती मराठी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। शाहरुख से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने होम प्रॉडक्शन में मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' का निर्माण कर चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ वक्त पहले जॉन अब्राहम ने भी मराठी फिल्म बनाने की बात कही थी।

Latest Bollywood News