1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण-आलिया की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज

वरुण-आलिया की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का टीजर हुआ रिलीज

 Published : Jan 30, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Jan 30, 2017 04:42 pm IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा है। दर्शकों को लंबे वक्त से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। सोमवार को अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है।

badrinath ki Dulhaniya- India TV Hindi
badrinath ki Dulhaniya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा है। दर्शकों को लंबे वक्त से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। सोमवार को अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। इससे कुछ वक्त पहले ही फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। फिल्म में वरुण बद्रीनाथ का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण ने ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "हम हैं बद्रीनाथ बंसल..और ये है बद्री का टीजर।"

इसे भी पढ़े:-

47 सेकंड के इस टीजर में वरुण बॉलीवुड की दो खूबसूरत अदाकारओं दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान के कट आउट के बीच पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया ने भी ट्विटर पर फिल्म का पहला लुक जारी किया है। आलिया ने लिखा, "बद्रीनाथ बंसल हमेशा ही तरह अपने मजाकिया अंदाज में, बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टीजर।"

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 2 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 10 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण और आलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। यह इन दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन