1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें, जानें किस स्टेशन से कब प्रस्थान करेंगी गाड़ियां

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 16 और 17 जून को चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें, जानें किस स्टेशन से कब प्रस्थान करेंगी गाड़ियां

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 16, 2026 06:20 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 07:38 pm IST

पूर्व मध्य रेलवे 16 और 17 जून को कुल 31 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। रेलवे ने छात्रों के लिए चलाई जाने वाली इन सभी ट्रेनों की जानकारी साझा की है।

Bihar Police Recruitment Exam, Exam special trains, special trains, indian railways, exam special tr- India TV Hindi
भारतीय रेल Image Source : SOUTHERN RAILWAYS

बिहार सरकार, पुलिस विभाग में खाली पदों को भरने जा रही है। बिहार पुलिस में भर्ती के लिए इन दिनों परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने के वाले छात्रों की सुविधा के लिए भारतीय रेल का पूर्व मध्य रेलवे जोन 16 और 17 जून को कुल 31 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पूर्व मध्य रेलवे ने आज और कल चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

मंगलवार, 16 जून को चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

  1. पाटलिपुत्र से 20.00 बजे किशनगंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  2. पटना से 21.00 बजे नरकटियागंज के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चाकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया के रास्ते चलाई जाएगी।
  3. पाटलिपुत्र से 22.00 बजे अररिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  4. पाटलिपुत्र से 23.00 बजे नवगछिया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन बेगूसराय, खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी।
  5. पटना से 23.30 बजे भभुआ के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलाई जाएगी।

बुधवार, 17 जून को चलाई जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

  1. पटना से 07.15 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  2. बक्सर से 13.30 बजे दानापुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  3. बक्सर से 18.00 बजे पटना के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  4. किऊल से 12.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन शेखपुरा, नवादा के रास्ते चलाई जाएगी।
  5. गया से 17.30 बजे किऊल के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन नवादा, शेखपुरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  6. बख्तियारपुर से 08.00 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन बिहार शरीफ, नालंदा के रास्ते चलाई जाएगी।
  7. राजगीर से 13.00 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन नालंदा, बिहार शरीफ के रास्ते चलाई जाएगी।
  8. बख्तियारपुर से 15.30 बजे राजगीर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन बिहार शरीफ, नालंदा के रास्ते चलाई जाएगी।
  9. राजगीर से 18.15 बजे बख्तियारपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन नालंदा, बिहार शरीफ के रास्ते चलाई जाएगी।
  10. बेतिया से 13.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  11. बेतिया से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ये परीक्षा स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  12. दौरम मधेपुरा से 13.30 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  13. मधुबनी से 13.00 बजे सोनपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  14. मधुबनी से 18.00 बजे सिवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  15. मुजफ्फरपुर से 13.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  16. मुजफ्फरपुर से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  17. समस्तीपुर से 13.00 बजे सीवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  18. समस्तीपुर से 18.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  19. पूर्णिया कोर्ट से 18.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  20. सहरसा से 14.00 बजे हाजीपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  21. सुपौल से 13.00 बजे देवघर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  22. औरंगाबाद से 14.00 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  23. औरंगाबाद से 18.30 बजे गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  24. हाजीपुर से 18.00 बजे छपरा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  25. सोनपुर से 16.00 बजे मुजफ्फरपुर के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
  26. नवगछिया से 16.00 बजे पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

रेलवे ने अभ्यर्थियों से अपील की है वे बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ें-

अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच शुरू की फ्लाइट, नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए मिलेगी सेवाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा