Stock Market Highlights 16 June, 2026: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद से ही वैश्विक बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में, घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुआ। हफ्ते के दूसरे दिन, आज आईटी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।
सोमवार को 1 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए थे बाजार
मंगलवार को, बीएसई सेंसेक्स 544.15 अंकों (0.71%) की बढ़त के साथ 76,808.48 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 135.25 अंकों (0.57 प्रतिशत) की तेजी के साथ 23,989.15 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इससे पहले, सोमवार को भी बाजार ने लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। जबकि, पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार 2 प्रतिशत से भी ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ था।
एचसीएल टेक के शेयर में जोरदार तेजी
आज सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 30 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 20 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.59 प्रतिशत की बंपर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी समेत इन शेयरों में जोरदार तेजी
इनके अलावा, आज सेंसेक्स के स्टॉक्स में बजाज फिनसर्व के शेयर 2.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.10 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.10 प्रतिशत, टीसीएस 1.72 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.72 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.59 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.45 प्रतिशत, आईटीसी 1.32 प्रतिशत, टाइटन 1.20 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.96 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.93 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.88 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.71 प्रतिशत, एटरनल 0.71 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.60 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.54 प्रतिशत, एलएंडटी 0.34 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.30 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.09 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर
वहीं दूसरी ओर, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.81 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.71 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, एसबीआई 0.49 प्रतिशत, सन फार्मा 0.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.19 प्रतिशत और ट्रेंट के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
ये भी पढ़ें-
2 दिन के कारोबार में ₹18.15 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति, 2431 अंक चढ़ा सेंसेक्स