आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप दिन में कुछ देर तो सोशल मीडिया की गलियों में बिताते ही होंगे। खाना खाते समय या फिर ट्रैवल करते समय या फिर सोने से कुछ देर पहले या फिर अपने ऑफिस में ब्रेक के समय आप सोशल मीडिया पर जाते ही होंगे और वहां तरह-तरह के वीडियो देखते ही होंगे। अगर ऐसा करते हैं तो फिर आपने ऐसे वीडियो भी देखे होंगे जिसमें कोई सिर्फ रील के लिए या फिर वायरल होने के लिए अपनी जान को खतरे में डालकर ऐसा स्टंट करते हुए दिखा होगा जिसे देखकर ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही नजर आया। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स क्या करता हुआ नजर आया।
Related Stories
स्टंट करते शख्स का वीडियो वायरल
अभी तो सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोग चलती ट्रेन के दरवाजे पर स्टंट करता हुआ दिखे हैं मगर अभी जो नजर आया, वो तो हैरान कर देगा। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक आदमी चलती ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटका हुआ है। 11 सेकंड के इस वीडियो में वो 10 सेकंड तक उल्टा लटका हुआ ही नजर आता है और अंत में उतरता है। उसे जरा सा भी डर नहीं है कि अगर उसका हाथ छूटा तो उसकी जीवन लीला यहीं समाप्त हो सकती है। सिर्फ वीडियो बनाने और वायरल होने के लिए ऐसा करना किसी बेवकूफी से कम नहीं है और आप ऐसे किसी भी तरह के स्टंट से खुद को दूर रखिएगा।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dkjain1308 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हे राम, इन जैसों से सृष्टि की रक्षा करो प्रभु।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है तो कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के साथ कुछ हो भी गया तो दया नहीं आती। दूसरे यूजर ने लिखा- अब क्या ही बोलें इन्हें। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्या देखना पड़ रहा ह। चौथे यूजर ने लिखा- कलयुग है भाई, इनसे खुद की रक्षा खुद ही करनी पड़ेगी।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? क्या आपने कभी सोचा है यह सवाल?
ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी रोकने का Tip हुआ वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट्स