1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? क्या आपने कभी सोचा है यह सवाल?

गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? क्या आपने कभी सोचा है यह सवाल?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 16, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 01:37 pm IST

हम सभी लोगों ने अलग-अलग समय पर गोंद यानी Glue का इस्तेमाल तो किया ही है। कुछ टूट जाने पर या फिर कुछ बनाते समय हम सभी लोगों ने Glue का यूज किया मगर कभी सोचा है कि हर चीज को चिपकाने वाला Glue खुद अपनी बोतल में क्यों नहीं चिपकता है?

Amazing facts about glue- India TV Hindi
ग्लू कभी अपने बोतल में क्यों नहीं चिपकता है? Image Source : PEXELS

फेविकोल और फेवीक्विक, इन दोनों का यूज तो मैंने तो खूब किया है, आपने भी इसका यूज किया ही होगा। जब भी कुछ टूट जाता है तो हम लोगों के दिमाग में तुरंत ही फेविकोल या फिर फेवीक्विक का नाम आता है। अगर प्लास्टिक जैसे हार्ड चीज को चिपकाना हो तो हम लोग फेविक्वक का यूज करते हैं तो वहीं हल्की चीजों को चिपकाने के लिए फेविकोल का यूज करते हैं। इसके अलावा कई बार घर के बेकार सामान से कई सजावटी और उपयोगी चीजों को बनाने के लिए भी इन ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आपने कभी खुद से यह सवाल पूछा है कि जिस ग्लू से हम लोग इतनी सारी चीजों को चिपकाते हैं, वो कभी खुद के बोतल या डिब्बे में क्यों नहीं चिपकते हैं? आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताएंगे।

बोतल में आखिर क्यों नहीं चिपकता ग्लू?

हम लोगों ने ग्लू की मदद से कई सारी चीजों को जोड़ा है और फिर से उसका इस्तेमाल किया है मगर आपने कभी नहीं सोचा कि ग्लू अपने बोतल में क्यों नहीं चिपकता है। आइए आज इसका जवाब देते हैं। दरअसल कोई भी गोंद यानी ग्लू आम तौर पर बोतल के अंदर नहीं चिपकता क्योंकि यह हवा या नमी के संपर्क में आने पर ही जमता है और सील बंद बोतल इन दोनों चीजों को अंदर नहीं जाने देती।

आपको बता दें कि कुछ ग्लू तब जमते हैं जब उनका सॉल्वेंट हवा में उड़ जाता है तो वहीं कुछ गोंद नमी की वजह से होने वाले केमिकल रिएक्शन से सख्त हो जाते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि दोनों तरह के ग्लू को जमने के लिए जिस कंडीशन की जरूरत होती है, वो कंडीशन एक बंद बोतल के अंदर नहीं होता है और यही वो कारण है कि ग्लू जो कई चीजों को चिपकाने के काम आता है, वो अपने बोतल के अंदर नहीं चिपकता है और बोतल के खुलने के बाद रिएक्ट करके वो जमता है। उम्मीद है कि आपको अब यह समझ में आ गया होगा कि एक ग्लू कैसे काम करता है और वो अपने बोतल के अंदर कभी चिपकता क्यों नहीं है।

नोट: इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ट्रैवलिंग के दौरान उल्टी रोकने का Tip हुआ वायरल, देखकर लोगों के भी आए खूब कमेंट्स

खाना बनाते समय अचानक फट गया प्रेशर कुकर, Video हो रहा है काफी वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।