Kalatmak Yog 2026: ज्योतिष में शुक्र और चंद्र की युति बेहद शुभ मानी जाती है और 17 जून को ये युति कर्क राशि में होने जा रही है। जब भी ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं तो कलात्मक योग का निर्माण होता है। ये योग सौंदर्य, वैभव, धन और समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है। 17 तारीख को बनने जा रहा ये योग 4 राशि वालों को बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला है। खासतौर से इन राशियों के कला, मीडिया, लेखन, डिजाइनिंग और एंटरटेनमेंट फील्ड से जुड़े लोगों को फायदा होगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए कलात्मक योग बेहद चमत्कारी साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। अगर आप रियल एस्टेट या लग्जरी आइटम्स के बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको भारी मुनाफा हो सकता है। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी कलात्मक योग शुभ फलदायी साबित होगा। मार्केटिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी या लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। करियर में सफलता पाने के कई नए रास्ते खुलेंगे। सैलरी में भी अच्छा हाइक मिल सकता है। नया काम शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कलात्मक योग आपकी ही राशि में बन रहा है इसलिए आपको ही इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस वालों के लिए समय काफी अच्छा है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों की इनकम में जबरदस्त वृद्धि होगी। ये योग आपके लिए गोल्डन समय लेकर आएगा। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय बढ़िया है। मकान या वाहन की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से तगड़ा लाभ होने की उम्मीद है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: