1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने बताई अपने बारे में ये मुश्किल बात

शाहरुख खान ने बताई अपने बारे में ये मुश्किल बात

शाहरुख खान ने अपने जादूई अंदाज और बेहतरीन अभिनय से दुनिभर के दर्शकों को अपना दीवाना बनाय है। लोगों के बीच वह ‘किंग ऑफ रोमांस’, ‘बादशाह’ जैसे नामों से अपने पुकारे जाते हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख ने इस बात को स्वीकार किया है कि...

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जादूई अंदाज और बेहतरीन अभिनय से दुनिभर के दर्शकों को अपना दीवाना बनाय है। लोगों के बीच वह ‘किंग ऑफ रोमांस’, ‘बादशाह’ जैसे नामों से अपने पुकारे जाते हैं। लेकिन हाल ही में शाहरुख ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए स्वयं को एक शब्द या एक मिनट में परिभाषित करना मुश्किल है। शाहरुख ने कहा कि स्वयं के बारे में 10 प्रतिशत तक जानने के लिए उन्हें 50 साल का समय लगा। फिर वह किस प्रकार लोगों को खुद के बारे में एक मिनट के भीतर सब-कुछ बता सकते हैं।

जब चंकी पांडे को अपनी वैनिटी वैन में देख डर गईं विद्या बालन

एक बयान में शाहरुख ने कहा, "जब कोई 30 सेकेंड या एक मिनट के प्रश्न में मुझे खुद को परिभाषित करने के लिए कहता है, तो मैं इसका जवाब नहीं दे पाता।" शाहरुख ने कहा, "मैं कैसे किसी को मेरे बारे में केवल एक शब्द या एक मिनट के साक्षात्कार में बता सकता हूं। मुझे अपने बारे में 10 प्रतिशत तक जाने के लिए 50 साल का समय लगा।" 'रईस' और 'डियर जिंदगी' जैसी हिट बॉक्सऑफिस फिल्मों में मुख्य किरदार में नजर आए शाहरुख की ये दोनों फिल्में टेलीविजन चैनल 'जी सिनेमा' पर रविवार को प्रसारित होंगी। शाहरुख ने दो प्रश्नों के बारे में भी बात की है, जो उनसे हर पत्रकार साक्षात्कार के दौरान बार-बार पूछता है।

किंग खान ने कहा कि पहला सवाल जो उनसे किया जाता है, वह यह कि आप कौन सी मजेदार बात या चुगलबाजी किसी सेट पर अन्य कलाकार को लेकर करते हैं? शाहरुख ने कहा कि उनकी इस प्रकार का मजाक करने की उम्र अब चली गई है और अब अधिक लोग भी इस प्रकार के मजाक के लिए सेट पर नहीं आते हैं। हम सेट पर मिलते हैं और अच्छा समय बिताते हैं। उन्होंने कहा कि यह सवाल बुरा नहीं है, लेकिन उनके पास इसका जवाब नहीं होता।

अगली स्लाइड में पढ़ें शाहरुख का दूसरा सवाल:-

Latest Bollywood News