अभिनेता से दूसरा सवाल यह किया जाता है कि वह आगे क्या करने जा रहे हैं? शाहरुख ने कहा, "जो भी अगली चीज होगी, वह अगली बार ही होगी और जब होगी, उस वक्त मैं आकर बताऊंगा। मैं एक समय पर एक फिल्म करता हूं और यह मेरे लिए उस वक्त सबसे जरूरी होता है। ऐसे में 'आगे क्या' वाले सवाल का जवाब यही हो सकता है कि इस पर विस्तार से बात करूंगा जब वह होगा।" वर्तमान में शाहरुख निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।
Latest Bollywood News