नई दिल्ली: शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'फैन' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। किंग खान के प्रशंसकों ने ही सोमवार को सुपरस्टार की फिल्म का ट्रेलर लांच किया। फिल्म के नाम को ध्यान में रखकर यश राज स्टूडियो में ट्रेलर लांच के लिए किंग खान के प्रशंसक आमंत्रित किए गए थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों का हुजूम उमड़ा। कंग खान ने कहा, "29 फरवरी चार साल में एक बार आती है और पहली बार यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन ने अपने स्टूडियो में प्रशंसकों को आने की इजाजत दी। फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह मुझे चाहते हैं और उन्हें मालूम है कि मैं अपने प्रशंसकों से बेइंतहा मोहब्बत करता हूं।" इस अवसर पर शाहरुख भी काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी दिए।
इसे भी पढ़े:- ...जब शाहरुख के घर में नहाने के लिए छिपकर घुसा एक फैन
फिल्म की कहानी दिल्ली निवासी युवक गौरव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पसंदीदा अभिनेता आर्यन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सपनों की नगरी मुंबई आ जाता है। लेकिन जब चीजें उसकी योजना के मुताबिक नहीं होतीं तब सुपरस्टार के प्रति गौरव का यही जुनून और प्यार खतरनाक सनक में तब्दील हो जाता है।
शाहरुख की इस फिल्म को उनके पिछली फिल्मों "डर" और "बाजीगर" जैसा बताया जा रहा है। किंग खान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस बात को खारिज किया है कि "फैन" में निभाया गया उनका किरदार उनकी फिल्मों "डर" और "बाजीगर" में निभाए गए किरादारों से मिलता-जुलता है। फिल्म के ट्रेलर लांच पर शाहरुख ने कहा, "लोग कहते रहते हैं कि मैं पिछले 25 साल से एक ही तरह का अभिनय करता रहता हूं, यहां तक कि आलोचकों का भी यहीं कहना है लेकिन यह किरदार काफी अलग है।"
अगली स्लाइड में देखिए फैन्स के साथ मस्ती हुए शाहरुख
Latest Bollywood News