1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...जब शाहरुख के घर में नहाने के लिए छिपकर घुसा एक फैन

...जब शाहरुख के घर में नहाने के लिए छिपकर घुसा एक फैन

 Published : Feb 17, 2016 06:14 pm IST,  Updated : Feb 17, 2016 06:14 pm IST

ऐसा भी एक मौका आया है जब शाहरुख खान का एक प्रशंसक ऑटोग्राफ या तस्वीर के लिए नहीं, बल्कि उनके घर में घुसा और उनके स्वीमिंग पूल में नहाने लगा।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

नई दिल्ली: ऐसा भी एक मौका आया है जब शाहरुख खान का एक प्रशंसक ऑटोग्राफ या तस्वीर के लिए नहीं, बल्कि उनके घर में घुसा और उनके स्वीमिंग पूल में नहाने लगा। सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज यहां अपने प्रसंशकों के साथ अपने पंसदीदा संस्मरणों को शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़े:- डिग्री लेने पहुंचे शाहरुख को करना पड़ा प्रदर्शन का सामना

किंग खान अपनी आगामी फिल्म में ‘फैन’ में एक जुनूनी प्रशंसक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म पर यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उनके प्रसंशकों के अच्छे बुरे अनुभवों के बारे में पूछा गया, तो शाहरुख ने कहा कि वैसे तो बहुत सारी मजेदार कहानियां हैं, लेकिन एक प्रशंसक से यह मुठभेड़ उनकी पसंदीदा कहानी है।

शाहरुख ने बताया, एक रात, एक आदमी घर में घुस आया, उसने अपने कपड़े उतार दिए और स्वीमिंग पूल में कूद गया और तैरने लगा। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछा कि वह कौन है, तो उसने कहा, मैं कुछ नहीं जानता।....मैं केवल शाहरुख खान के स्वीमिंग पूल में नहाना चाहता था।

‘दिलवाले’ के अभिनेता ने पत्रकारों को बताया, मुझे वह बहुत प्यारा और दिलचस्प लगा और मैंने उसे बुलाया उसको मिलकर गले लगाया। वह कोई तस्वीर या ऑटोग्राफ नहीं लेना चाहता था।

शाहरुख से जब पूछा गया कि प्रसंशकों से मिलते समय किस प्रसंशक की दीवानगी आपको सतर्क करती है, तो उन्होंने कहा कि उसकी एक महिला प्रशंसक ने उसे डरा दिया था। पुरुष प्रशंसक उनके हितैषी हैं और वह आमतौर पर प्यारे और संवेदनशील होते हैं।  अभिनेता ने कहा कि वह एक आम इंसान हैं और यही कारण है कि लोग उन्हें अपने जैसे समझते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन