Image Source : INSTAGRAM
Shah Rukh Khan, Gauri Khan, Suhana Khan
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ग्रेजुएट हो गई हैं। सुहाना पिछले चार साल से लंदन में पढ़ाई कर रही थीं। उनके कॉन्वोकेशन सेरेमनी के लिए शाहरुख और गौरी खान वहां पहुंचे थे। दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
शाहरुख ने गौरी और सुहाना के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- ''चार साल बीत गए। आर्डिंगली से ग्रेजुएट हो गई। अंतिम पिज्ज़ा, अंतिम ट्रेन का सफर...असल ज़िंदगी में पहला कदम...स्कूल खत्म हुआ है... सीखने की प्रक्रिया नहीं।''
उन्होंने सुहाना संग एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''स्कूल में अंतिम दिन...आगे की ज़िंदगी में नए रंग और अनुभव जुड़ेंगे।''
गौरी ने सुहाना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''ऑर्डिंगली में लंच...ग्रेजुएशन।''
सुहाना को ड्रामा में योगदान के लिए रसेल कप दिया गया। गौरी ने अवॉर्ड लेते हुए सुहाना का वीडियो शेयर किया है।
सुहाना को एक्टिंग का शौक है और वो अपनी पढ़ाई पूरी कर के बॉलीवुड में कदम रखेंगी। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है, लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी क्योंकि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है।
शाहरुख की बात करें तो 'जीरो' के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। वो अपने परिवार को समय देना चाहते हैं और सोच-समझ कर फिल्म साइन करना चाहते हैं। उन्होंने 'द लॉयन किंग' को अपनी आवाज़ दी है।