1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंबग 3' की वीडियो का इस्तेमाल कर वरुण धवन ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, शेयर किया फोटो

'दंबग 3' की वीडियो का इस्तेमाल कर वरुण धवन ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, शेयर किया फोटो

 Published : Jun 28, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 08:51 pm IST

वरुण धवन ने सलमान खान की फिल्म 'दंबग 3' के वीडियो से अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का प्रमोशन किया है।

Varun dhawan promote Street Dancer- India TV Hindi
Varun dhawan promote Street Dancer Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन(Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d(Street Dancer 3D) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर और नोहा फतेही अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। स्ट्रीट डांसर 3d को रिलीज होने में अभी बहुत टाइम है और वरुण ने अभी से फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। उन्होंने 'दंबग 3' की वीडियो से फिल्म का प्रमोशन किया है।

सलमान खान ने कल एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने दंबग 3 में उनके पिता का रोल निभाने वाले प्रमोद खन्ना को इंट्रोड्यूस कराया था। इस वीडियो में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और प्रमोद खन्ना नजर आ रहे हैं। वरुण ने सलमान खान की वीडियो को स्क्रीनशॉट लेकर उसपर लिखा- 3 आ रही है। स्ट्रीट डांसर 3।

Screenshot of varun dhawan insta story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of varun dhawan insta story

वरुण ने यह स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्टर कर रहे हैं और यह अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी।

स्ट्रीट डांसर 3d फिल्म एबीसीडी का तीसरा सीक्वल है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का पहला लुक शेयर किया जा चुका है। इन दिनों फिल्म के सभी सितारे डांस प्रैक्टिस कर रहे हैं। स्ट्रीट डांसर के सेट की कई फोटोज वरुण धवन और रेमो डिसूजा शेयर करते रहते हैं।

Also Read:

आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से जबरन लिए थे 1 करोड़ रुपए, रंगोली चंदेल ने लगाया आरोप

कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना 2' में आएंगे नजर, सारा अली खान ने किया ये कमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन