किंग खान ने दी केरल की शोधकर्ता को 'शाहरुख खान ला ट्रोब यूनिवर्सिटी पीएचडी' स्कॉलरशिप
साल 2020 में यह स्कॉलकशिप को फीमेल शोधकर्ता केरल के त्रिशूर की गोपिका कोट्टनथरायिल भासी को सौंपी गई। पशु विज्ञान, पारिस्थितिकी और आणविक अध्ययन के माध्यम से खेती के तरीकों पर काम करने को लेकर इसे यह खिताब मिला।

इस खास इवेंट में शाहरुख खान ने कहा, 'मैं मीतू को शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं खुद को मेलबर्न के पहले एंबेसडर के रूप में लेता हूं और मैंने पिछले साल मेलबर्न के भारतीय फिल्म समारोह में भाग लिया था जो बहुत ही अच्छा अनुभव था। मैं शिक्षा के क्षेत्र में कट्टर हूं और गोपिका को बधाई देना चाहूंगा। सभी को एजूकेशन का एक रास्ता हासिल करना है और सीखने का कभी अंत नहीं है। महिलाओं को दुनिया भर में सशक्त बनाने की कुंजी उन्हें शिक्षा प्रदान करना है। मुझे लगता है कि भारत में या दुनिया में कहीं भी शिक्षा एक कदम आगे है। गोपिका भाग्यशाली है कि वह जल्द ही ला ट्रोब में अध्ययन करने जा रही है जो एक शानदार विश्वविद्यालय है और मुझे खुशी है कि उसे अपने शोध पर पीएचडी करने का यह अवसर मिल रहा है। मैं गोपिका के समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा करता हूं। यह छात्रवृत्ति उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ला ट्रोब की जर्नी करने में सक्षम करेगी, जहां वह भारत के कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने में मदद करने के अपने सपनों का पीछा करेगी।'