1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली प्रभास डायरेक्टर नाग अश्विन के साथ अगली फिल्म में करेंगे काम

बाहुबली प्रभास डायरेक्टर नाग अश्विन के साथ अगली फिल्म में करेंगे काम

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 05:47 pm IST

'महानती' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके डायरेक्टर नाग अश्विन की अगली फिल्म में सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे।

prabhas- India TV Hindi
प्रभास

'बाहुबली' स्टार प्रभास ने एक नई परियोजना की घोषणा की है। आखिरी बार साल 2019 में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'साहो' में नजर आने वाले यह अभिनेता एक अन्य शीर्षकहीन परियोजना के साथ अपनी वापसी करने वाले हैं, जिसका निर्देशन 'मेहनती' के निर्देशक नाग अश्विन करेंगे। इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और 'साहो' की तरह यह भी एक महत्वाकांक्षी, मेगा बजट परियोजना होगी। फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होगी और इसका एक बड़ा भाग यूरोप में फिल्माया जाएगा।

वैजयंती एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जाएगा जिसने इस उद्योग में अपने पचास साल पूरे कर लिए हैं। बुधवार को फिल्म की आधिकारिक घोषणा के साथ कंपनी ने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जो फिल्म इंडस्ट्री में उनकी स्वर्ण जयंती को चिन्हित करती है।

कंपनी की ओर से एक ट्वीट कर लिखा गया, "अपनी प्रतिष्ठित परियोजना के साथ प्रभास के साथ जुड़ने के लिए हम गर्वित हैं, जिसका निर्देशन नाग अश्विन करेंगे।"

फिलहाल प्रभास अपनी एक और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनके विपरीत अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं। फिल्म के आधिकारिक शीर्षक की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। के के राधाकृष्ण कुमार द्वारा इसे निर्देशित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' जापान में हुई रिलीज़

प्रभास से मिलने के लिए फैन्स कैलिफोर्निया से आए हैदराबाद, देखे तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन