1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' जापान में हुई रिलीज़

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' जापान में हुई रिलीज़

 Published : Jan 28, 2020 07:19 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:19 pm IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' भारत के बाद अब जापान में भी रिलीज हो गई।

प्रभास और श्रद्धा...- India TV Hindi
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' जापान में हुई रिलीज़

मुंबई: सुपरस्टार प्रभास ने जब से बाहुबली में काम किया है दुनियाभर के लोग उनके फैन बन गए हैं। अब अभिनेता की पिछली फ़िल्म साहो जापान में रिलीज हो गई। 27 जनवरी को जापान के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज की गई। इससे पहले, फिल्म का ट्रेलर जापान में जारी किया गया था जिसे काफ़ी पसंद किया गया था और वीडियो में प्रशंसकों के चेहरे पर उत्साह की झलक साफ़ देखी जा सकती थी जो एक बार फिर यही साबित करता है कि प्रभास का फैंडम कितना विशाल है!

प्रभास के प्रशंसक केवल भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग बाहुबली सुपरस्टार के दीवाने हैं। प्रभास ने फ़िल्म साहो के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दमदार थ्रिलर के साथ सम्पूर्ण देश को अपना दीवाना बना लिया है।

सनी लियोन का दिखा देसी अंदाज, देखिए कहां कहर ढा रही हैं एक्ट्रेस

प्रभास की अगली फिल्म फिर से पैन-इंडिया रिलीज होने वाली जिसमें अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े नज़र आएंगी। फिल्म का निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा किया जाएगा। फिल्म को राधा कृष्ण द्वारा तेलुगु में निर्देशित किया जाएगा और साथ में अन्य भाषाओं में डब किया जाएगा। 

आमिर खान का क्रिसमस कनेक्शन, जब-जब क्रिसमस पर आईं सुपरस्टार की फिल्में ये रहा बॉक्स ऑफिस का हाल

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन