सुपरस्टार शाहरुख खान अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता करण जौहर के फैशन सेंस से प्रेरित हैं, और कहते हैं कि वह उनसे मेल रखने की कोशिश कर रहे हैं।
Image Source : TWITTERshahrukh khan
सुपरस्टार शाहरुख खान अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता करण जौहर के फैशन सेंस से प्रेरित हैं, और कहते हैं कि वह उनसे मेल रखने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता ने रविवार को ट्विटर पर करण के फैशन सेंस की सराहना की, और उन्हें विंटेज लेबल, डस्ट ऑफ गॉड्स से एक जैकेट पेश करने के लिए धन्यवाद कहा।
उन्होंने जैकेट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उसके कैप्शन में लिखा, "डस्ट ऑफ गॉड्स जैकेट के लिए एक और बार शुक्रिया करण जौहर।"
उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "तुम्हारे फैशन सेंस से कभी मेल नहीं रख पाउंगा लेकिन कोशिश जारी है।" इस पर करण ने दिल वाले इमोजी के साथ जवाब दिया, "हाहाहाहाहाहाहाहा! भाई।"