1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. लेडी गागा का संस्कृत में लिखा श्लोक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, फैन हो गई पूरी दुनिया

लेडी गागा का संस्कृत में लिखा श्लोक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, फैन हो गई पूरी दुनिया

 Published : Oct 20, 2019 09:29 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 01:19 pm IST

हॉलीवुड की पॉप सिंगर लेडी गागा इन दिनों अपनी एक ट्वीट की वजह से भारत से लेकर विदेश तक चर्चा में छाई हुई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेडी गागा का संस्कृत में लिखा ये श्लोक Image Source : INSTAGRAM

हॉलीवुड की पॉप सिंगर लेडी गागा इन दिनों अपनी एक ट्वीट की वजह से भारत से लेकर विदेश तक चर्चा में छाई हुई हैं। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी कि लेडी गागा ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से संस्कृत का श्लोक ट्वीट किया है जिसे पढ़ने के बाद भारतीय यूजर काफी खुश हो गए हैं। लेकिन दुनिया कंफ्यूज भी है कि अचानक से लेडी गागा ने संस्कृत में ट्वीट क्यों किया है और तभी से लोग इस संस्कृत के श्लोक का अर्थ जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि आखिर इस ट्वीट के पीछे क्या मैसेज छिपा है। इस मंत्र का सही अर्थ हैं लोकाः समस्ताः सुखिनोभवंतु- जो दुनिया में प्यार और खुशी की भावना फैलाने के लिए बने हैं। 

लेडी गागा के ट्वीट पर ऐसा है लोगों का रिएक्शन

लेडी गागा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। अभी तक इस ट्वीट को 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं 11 हजार से ज्यादा इसे रीट्वीट कर चुके हैं। एक तरफ इस ट्टीट को देखकर लोग खुश हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस ट्वीट को देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन