1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्या वजह है कि अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान?

आखिर क्या वजह है कि अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान?

शाहरुख खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों में अपने लिए खान जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्में नहीं देखते।

shah - India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और रोमांटिक अंदाज से आज दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों में अपने लिए खान जगह बनाई है। लोग उनकी एक  झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जिसके इतने फैंस हो वह सुपर स्टार अपने बारे में क्या सोचता है यह शायद उनका हर फैन जानना चाहेगा। किंग खान के प्रशंसकों की संख्या भले ही बहुत ज्यादा हो लेकिन उनका कहना है कि असल जिंदगी में वह खुद को ज्यादा पसंद नहीं करते। एक टीवी कार्यक्रम 'यार मेरा सुपरस्टार' में शाहरुख ने कहा, "असल जिंदगी में मैं अपना प्रशंसक नहीं हूं। मैं खुद को ज्यादा पसंद नहीं करता। अगर मैं खुद को पसंद करता तो मैं अन्य किरदार नहीं निभाता बल्कि अपना ही किरदार निभाता।"

इसे भी पढ़े:- शाहरुख को सताया ‘डर’, फोन पर सलमान से मांगेंगे मदद

शाहरुख ने कहा, "मैं खुद को वैसे नहीं देखता जैसा लोग मुझे देखते हैं। सच तो यह है कि मैं अपनी फिल्में भी नहीं देखता। मैं उन्हें केवल तकनीकी तौर पर देखता हूं, जैसे कि मैंने 'फैन' देखी है। मैने अपनी एक भी फिल्म टेलीविजन पर नहीं देखी है। मेरी कई फिल्में हैं जो मैंने नहीं देखी हैं। मैं खुद का फैन नहीं हूं।"

मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म 'फैन' में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक किरदार में सुपरस्टार आर्यन और दूसरे किरदार में उसके सबसे बड़े प्रशंसक गौरव की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख का तो यहां तक कहना है कि उन्हें 'फैन' शब्द पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा, "फैन शब्द फैनेटिक (उन्मादी) से निकला है। यह कई बार नकारात्मक भी होता है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, मैने अपने 25 साल के करियर में उन्हें कभी भी फैन नहीं कहा। वे मेरे प्रशंसक हैं। हम फैन के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि मैं इसी नाम की फिल्म का प्रचार कर रहा हूं। मुझे यह शब्द अभिमान से भरा लगता है।" 'फैन' 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News