A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के ओडिशा दौरे की बढ़ेगी सुरक्षा, कलिंगा सेना ने स्याही फेंकने की दी है धमकी

शाहरुख खान के ओडिशा दौरे की बढ़ेगी सुरक्षा, कलिंगा सेना ने स्याही फेंकने की दी है धमकी

ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। पुलिस ने कहा है कि धमकी को देखते हुए ओडिशा दौरे पर शाहरुख की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। उन्होंने शाहरुख पर 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अशोका' में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शाहरुख 27 नवंबर को पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन के मौके पर ओडिशा आने वाले हैं। पुलिस ने कहा है कि धमकी को देखते हुए ओडिशा दौरे पर शाहरुख की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

संगठन ने कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर को पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन के मौके पर शाहरुख के यहां आने पर काले झंडे दिखाने की धमकी भी दी है।

भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप साहू ने कहा, "हॉकी विश्व कप के दौरान हम शाहरुख खान के दौरे के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करेंगे। हालांकि अभिनेता के कार्यक्रम के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है।"

संगठन के प्रमुख हेमंत रथ ने शाहरुख से 'अशोका' में ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि कलिंग को गलत तरीके से दिखाकर फिल्म ने राज्य की संस्कृति और यहां के लोगों का अपमान किया है।

'अशोका' 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख के साथ करीना कपूर खान थीं। फिलहाल शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म 'ज़ीरो' की तैयारी में हैं। फिल्म 21 दिसबंर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। वहीं, करीना के पास करण जौहर की 'तख्त' है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर हैं। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में भी नजर आएंगी। फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार

उम्मैद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी होंगे साथ!

लेट नाइट पार्टी से लौटते दिखे लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, कैमरा देखते ही अर्जुन ने किया कुछ ऐसा

 

Latest Bollywood News