1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एक्स-मैन' की टिप्पणी पर शाहरुख ने चुटकी लेते हुई कही ये बात

'एक्स-मैन' की टिप्पणी पर शाहरुख ने चुटकी लेते हुई कही ये बात

शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह इस लुक में शानदार नजर आएं, इसके लिए उन्हें लगता है कि उनकी छाती पर बाल होने जरूरी हैं। जैकमैन ने 17 साल पहले शुरू हु़ई 'द वोल्वरीन' श्रृखंला की फिल्म में एक सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी।

shah rukh- India TV Hindi
shah rukh

मुंबई: हॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म लोगान को लेकर खासी चर्चा है। यह एक्स-मैन फिल्म में ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन का रोल निभाया है। हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन का मानना है कि शाहरुख खान उनकी फिल्म 'द वोल्वरीन' का किरदार बखूबी निभा सकते हैं।

ये भी पढ़े

इस बारे में शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह इस लुक में शानदार नजर आएं, इसके लिए उन्हें लगता है कि उनकी छाती पर बाल होने जरूरी हैं। जैकमैन ने 17 साल पहले शुरू हु़ई 'द वोल्वरीन' श्रृखंला की फिल्म में एक सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी। जैकमैन 'एक्स-मैन' श्रृंखला की नौ फिल्मों में वोल्वरिन (एक मांसाहारी स्तनपायी जीव) का किरदार निभा चुके हैं।

'लोगान' में जैकमैन ने अंतिम बार वोल्वरिन की भूमिका निभाई थी। ताइवान में फिल्म के प्रचार के दौरान जैकमैन ने कहा, "हो सकता है कि शाहरुख खान यह किरदार निभा पाएं।"

ट्विटर पर एक महिला प्रशंसक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शाहरुख ने पोस्ट किया, "इसके लिए छाती पर बाल होने जरूरी हैं। हालांकि इस पर काम कर रहा हूं। लव यू ह्यू और वोल्वरिन।"

'लोगान' तीन मार्च को भारत समेत दुनियाभर के थियेटर्स में रिलीज हुई।

Latest Bollywood News