आगरा: सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती को लेकर कुछ न कुछ खबरें आती रहती है। कभी अपमे मन-मुटाव दूर करने की बात, तो कभी गले मिलने की बात आती है। लेकिन इस बार संजय दत्त ने कहा कि वह और सलमान खान अच्छे दोस्त है।
ये भी पढ़े
- ...तो क्या टीवी पर लौटने वाला है 'शक्तिमान'?
- इंटरनेट पर छाई है शाहिद की बेटी की ये तस्वीर
- बच्चों को बॉलीवुड में क्यों नहीं आने देना चाहते संजय दत्त?
सजंय दत्त इस समय आगरा में 'भूमि' की शूटिंग में बिजी चल रहे है। अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि सलमान और उनके बीच कोई अनबन नहीं है और दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। गौरतलब है कि दोनों अभिनेताओं के बीच मनमुटाव की खबरें पिछले कुछ महीनों से आती रही हैं। सलमान के साथ 'साजन', 'दस' और 'चल मेरे भाई' जैसी फिल्मों में काम कर चुके संजय ने हाल ही में फिल्म 'दबंग' के अभिनेता को 'अभिमानी' कहा था।
संजय से जब संवाददाताओं ने सलमान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मेरे और सलमान के बीच कोई समस्या नहीं है और अभिमानी कोई बुरा शब्द नहीं है। यह एक तरह से भावनाओं का इजहार है। मैं अभिमानी हो सकता हूं..लेकिन एक प्यारा अभिमानी।"
संजय (57) फिलहाल यहां फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म में शेखर सुमन और अदिति राव हैदरी के साथ काम कर रहे हैं।
नई पीढ़ी के पंसदीदा कलाकारों के बारे में पूछे जाने पर संजय ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, आलिया भट्ट का नाम लिया।
रणबीर, संजय के वास्तविक जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनकी भूमिका निभाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं इसे लेकर नर्वस नहीं हूं.. क्या आप सब मेरे जीवन के बारे में नहीं जानते हैं? सबकुछ सबके सामने है।"