1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रिकॉर्ड, वनडे में अब खेले हैं सिर्फ दो मैच

रोहित शर्मा का लॉर्ड्स के मैदान पर कैसा रहा है रिकॉर्ड, वनडे में अब खेले हैं सिर्फ दो मैच

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 17, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 05:17 pm IST

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेलेगी। इस मैदान पर अब तक रोहित शर्मा ने सिर्फ दो ODI मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड वहां अच्छा नहीं रहा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमें इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 19 जुलाई को खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये मुकाबला रोहित के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच हो सकता है। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि BCCI की सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि अब उनसे आगे देखा जा रहा है, वह 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं है।

रोहित ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक कितने इंटरनेशनल मैच खेले हैं?

रोहित शर्मा लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। इस मैदान पर अब तक के उनके प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने यहां कुल 5 मैच खेले हैं। इनमें से उन्होंने 2 वनडे मैच, 2 टी20 मैच और 1 टेस्ट मैच खेला है। लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। इन 5 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने केवल 22.16 के मामूली औसत से कुल 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक आया है।

लॉर्ड्स के मैदान पर ODI में कैसा रहा है रोहित का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा के वनडे रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्हें यहां केवल दो मैच खेलने का मौका मिला है। इन दोनों मैचों में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए हैं, और उनका औसत 7.5 का रहा है। उन्होंने ये सभी रन एक ही पारी में बनाए थे। लॉर्ड्स में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था, जिसमें वे 10 गेंदें खेलकर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। अब 19 जुलाई को जब भारतीय टीम इस मैदान पर खेलने उतरेगी, तो रोहित शर्मा अपने बल्ले से एक बड़ी और शानदार पारी जरूर खेलना चाहेंगे।

लॉर्ड्स में एक अर्धशतक लगा चुके हैं रोहित

रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर अपने करियर में दो T20I और एक टेस्ट मैच खेला है। टी-20 मैचों की दो पारियों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे केवल 7 के औसत से 14 रन ही बना पाए। इसके विपरीत, टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। साल 2021 में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच की दो पारियों में उन्होंने 52 के बेहतरीन औसत से कुल 104 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शानदार अर्धशतक भी लगाया, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 83 रन रहा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका महिला टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी

LPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले हुआ बड़ा विवाद, SIU ने जाफना किंग्स के मालिक को किया गिरफ्तार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल