1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले हुआ बड़ा विवाद, SIU ने जाफना किंग्स के मालिक को किया गिरफ्तार

LPL 2026 शुरू होने से ठीक पहले हुआ बड़ा विवाद, SIU ने जाफना किंग्स के मालिक को किया गिरफ्तार

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 17, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 05:24 pm IST

LPL 2026 सीजन शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। लोकल मीडिया के अनुसार, जाफना किंग्स टीम के एक मालिक को पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने गिरफ्तार कर लिया है।

LPL 2026- India TV Hindi
लंका प्रीमियर लीग Image Source : AFP

लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 सीजन की शुरुआत 17 जुलाई से होने वाली है। सीजन शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। श्रीलंका की लोकल मीडिया के अनुसार जाफना किंग्स टीम के एक मालिक को पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने शुक्रवार दोपहर को एक बयान जारी कर कहा कि वे इस जांच में पुलिस का पूरा साथ देंगे।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग (LPL) के इस सीजन से ठीक पहले 'स्पोर्ट्स कम्यून' नाम की कंपनी ने जाफना किंग्स टीम को खरीदा था, जिसके मालिक बिजनेसमैन मयंक गोयल और भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व खिलाड़ी मनजोत कालरा हैं। मनजोत कालरा को 17 जुलाई को श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक खिलाड़ी को रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगा है। कालरा ने करीब 10 दिन पहले एक खिलाड़ी से संपर्क कर उसे पैसे का लालच देने की कोशिश की थी। उस खिलाड़ी ने तुरंत इसकी जानकारी खेल अधिकारियों को दे दी।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उन्होंने खबरों में जाफना किंग्स के मालिक के गिरफ्तार होने की बात सुनी है। बोर्ड और लंका प्रीमियर लीग का मैनेजमेंट इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम (SIU) की हर तरह से मदद करेंगे। टूर्नामेंट के आयोजकों का कहना है कि वे क्रिकेट में किसी भी तरह की धोखाधड़ी, बेईमानी या मैच-फिक्सिंग को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सख्त रहेंगे।

LPL 2026 में खेलेंगे विजय शंकर

लंका प्रीमियर लीग 2026 का सीजन काफी खास होने वाला है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने भी इस सीजन में कैंडी रॉयल्स के साथ करार किया है। वो इस सीजन टूर्नामेंट में खेलने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली और बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन खेलते हुए नजर आएंगे। सभी फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के छठे सीजन के लिए अपनी टीमें पूरी कर ली हैं। विजय शंकर इस टीम के लिए खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इरफान पठान और मुनाफ पटेल 2020 में इस टीम के लिए खेल चुके हैं।

LPL के डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला​ ने दिया बड़ा बयान

LPL के डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला ने बोर्ड का बचाव करते हुए कहा है कि हम भ्रष्टाचार को लेकर बेहद सख्त हैं। चाहे टूर्नामेंट शुरू होने से पहले की बात हो या बीच में, जैसे ही हमें कुछ गलत पता चलेगा, हम तुरंत एक्शन लेंगे। श्रीलंका दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां खेल में फिक्सिंग या भ्रष्टाचार करने पर सीधे गिरफ्तार करने का कानून है। दूसरे देशों में ऐसे मामले ICC के पास जाते हैं और सालों-साल खिंच जाते हैं। इस बड़ी गिरफ्तारी के बावजूद, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फैंस और खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया है कि टूर्नामेंट में कोई रुकावट नहीं आएगी। 17 जुलाई की शाम को कोलंबो के SSC मैदान पर जाफना किंग्स और गाले गैलेंट्स के बीच होने वाला पहला मैच अपने तय समय पर ही खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया डोपिंग नियमों का उल्लंघन, तीन महीने के सभी आंकड़े रिकॉर्ड बुक से गायब

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका महिला टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल