1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया डोपिंग नियमों का उल्लंघन, तीन महीने के सभी आंकड़े रिकॉर्ड बुक से गायब

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया डोपिंग नियमों का उल्लंघन, तीन महीने के सभी आंकड़े रिकॉर्ड बुक से गायब

 Published : Jul 17, 2026 02:26 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 03:05 pm IST

पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज डोपिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं। आईसीसी ने उन्हें सजा सुनाई है, साथ ही सात मैचों में उनके किए गए प्रदर्शन को भी रिकॉर्ड बुक से हटाने के लिए कहा है।

मोहम्मद नवाज- India TV Hindi
मोहम्मद नवाज Image Source : AFP

पाकिस्तान में एक बार फिर वही बात सामने आई है, जिसकी संभावना थी और जो वहां अक्सर होता ही रहता है। पाकिस्तानी टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं, हालांकि उन्होंने प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाई नहीं ली है। आईसीसी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और साथ ही ये भी कहा है कि करीब तीन महीने तक नवाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जो भी प्रदर्शन किया है, उसे रिकॉर्ड बुक से हटा दिया जाएगा। 

आईसीसी वनडे विश्व कप 2026 के दौरान हुआ था नवाज का डोप टेस्ट

दरअसल इसी साल फरवरी में ज​ब आईसीसी टी20 विश्व कप खेला जा रहा था, उसी वक्त पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच हुआ। तभी मोहम्मद नवाज का डोप टेस्ट हुआ था। अब पता चला है कि उनके सैंपल में Carboxy-THC मिला है। ये नशीले पदार्थों की श्रेणी में आता है। जब ये रिपोर्ट सामने आई है तो नवाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। साथ ही नवाज ने ये भी कहा है कि उन्होंने इस नशीले पदार्थ का सेवन खेल के दौरान इसमें फायदा लेने के लिए नहीं किया, बल्कि ये मैच के बाहर की बात है। 

नशा मुक्ति का पुनर्वास कार्यक्रम किया, इसलिए सजा केवल एक महीने की रह गई

आईसीसी ने सजा का ऐलान करते हुए मोहम्मद नवाज को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ये सजा एक मई 2026 से ही लागू हो गई मानी गई है। हालांकि इसी दौरान नवाज ने नशा मुक्ति का पुनर्वास कार्यक्रम भी किया है। आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो उसकी सजा केवल एक ही महीने की रह जाती है। इस बीच अगर एक मई से जोड़ा जाए तो वे करीब ढाई महीने की सजा काट चुके हैं। यानी अब उनकी सजा नहीं बची है, इसलिए आगे मैच खेलने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। 

मोहम्मद नवाज के आंकड़ों से हटा दिए जाएंगे रिकॉर्ड

इस बीच खास बात ये है कि सात फरवरी 2026 से लेकर 1 मई 2026 तक खेले गए सभी मैचों में मोहम्मद ​नवाज ने जो भी प्रदर्शन किया है, उसे उनके आंकड़ों से हटा दिया जाएगा। उन मैचों में बनाए गए रन, ​विकेट हटा दिए जाएंगे। इस दौरान नवाज ने सात इंटरनेशनल मैच खेलकर 15 रन बनाए हैं और सात विकेट लिए हैं। साथ ही चार कैच भी पकड़े हैं। ये शायद पहली बार हो रहा है, जब किसी खिलाड़ी के इंटरनेशनल आंकड़े खिलाड़ी के रिकॉर्ड से हटाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 

रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

जो रूट के साथ अपने ही साथी ने कर दिया खेल, पहली बार इंग्लैंड के बल्लेबाज को देखना पड़ा वनडे में ऐसा दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल