1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका महिला टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी

पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका महिला टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद विकेटकीपर बल्लेबाज की वापसी

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 17, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Jul 17, 2026 03:45 pm IST

श्रीलंका महिला टीम 23 जुलाई से पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Srilanka Womens Cricket Team- India TV Hindi
श्रीलंका वुमेंस क्रिकेट टीम Image Source : PTI

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सेलेक्शन कमिटी ने 17 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज के लिए 15-सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर चमारी अट्टापट्टू के हाथों में होगी। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए श्रीलंका वुमेंस टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, तो वहीं कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

अनुष्का संजीवनी की लंबे समय के बाद हुई टीम में वापसी

इस टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी खबर 36 साल की विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुष्का संजीवनी की वापसी है। संजीवनी ने अपना आखिरी मैच 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह कौशानी नुथ्यांगना को शामिल किया गया था। हालांकि, इस बार सेलेक्टर्स ने कौशानी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाते हुए फिर से अनुष्का पर भरोसा जताया है।

रश्मिका सेवंडी को पहली बार श्रीलंका टीम में मिला मौका

युवा बल्लेबाज विश्मी गुणारत्ने भी चोट से पूरी तरह ठीक होकर टीम में लौट आई हैं। फिटनेस की दिक्कतों की वजह से वह अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज नहीं खेल पाई थीं। सेलेक्टर्स ने फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए टीम में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। युवा तेज गेंदबाज रश्मिका सेवंडी को पहली बार टीम में मौका मिला है, उन्हें मलकी मदारा की जगह शामिल किया गया है।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश को 2-1 से हराया था। हालांकि इस बार की 15-सदस्यीय टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पिछली बांग्लादेश सीरीज का हिस्सा रहीं मलकी मदारा, कौशानी नुथ्यांगना, पिउमी वत्सला और अनुभवी खिलाड़ी सुगंदिका कुमारी को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। सेलेक्टर्स ने इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने का कोई कारण नहीं बताया है।

23 जुलाई को खेला जाएगा सीरीज का पहला वनडे

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा आखिरी मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा। ये सभी मुकाबले हंबनटोटा के राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां श्रीलंका की टीम अपनी घरेलू पिचों का फायदा उठाकर सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

पाकिस्तान सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणारत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, चेतना विमुक्ति, इनोका राणावीरा, निमाशा मीपेज, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, रश्मिका सेवंडी, काव्या कविंदी

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने किया डोपिंग नियमों का उल्लंघन, तीन महीने के सभी आंकड़े रिकॉर्ड बुक से गायब

रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल