1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंटरनेट पर छाई है शाहिद की बेटी की ये तस्वीर

इंटरनेट पर छाई है शाहिद की बेटी की ये तस्वीर

 Published : Mar 04, 2017 01:20 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 01:20 pm IST

सोशल मीडिया पर आज एक बेहद क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है, और ये तस्वीर किसी और की नहीं अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी खूबसूरत वाइफ मीरा राजपूत की बेटी मीशा की है।

shahid mira- India TV Hindi
shahid mira

मुंबई: सोशल मीडिया पर आज एक बेहद क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है, और ये तस्वीर किसी और की नहीं अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी खूबसूरत वाइफ मीरा राजपूत की बेटी मीशा की है। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मीशा की ये प्यारी तस्वीर अपलोड की। थोड़ी देर बाद शाहिद ने भी उस तस्वीर को रीपोस्ट किया।

मीरा ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘आपके साथ खेलना कभी वक्त बर्बाद नहीं करता, लव यू मीशा’

तस्वीर में मीशा लेटी हुई हैं, और क्यूट सी स्माइल दे रही हैं।

कुछ दिन पहले भी मीरा ने अपनी बेटी की ये प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

26 अगस्त 2016 को शाहिद और मीरा एक बेटी के माता-पिता बने हैं। बेटी का नाम मीरा और शाहिद के नाम के पहले अक्षर से जोड़कर बनाया गया है।

अभिनेता शाहिद कपूर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म पद्मावती की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन