A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी पर शाहरुख खान ने ऐसे किया रिएक्ट, प्रियंका चोपड़ा पर सवाल को किया इग्नोर

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी पर शाहरुख खान ने ऐसे किया रिएक्ट, प्रियंका चोपड़ा पर सवाल को किया इग्नोर

शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के सवाल पर ऐसे किया रिएक्ट।

Shah Rukh Khan - India TV Hindi
Shah Rukh Khan

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर 2 नवंबर को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर शाहरुख से दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के बारे में पूछा गया। शाहरुख ने दीपिका-रणवीर की शादी पर तो कमेंट किया, लेकिन प्रियंका की बात वह टाल गए।

दीपिका के लिए उन्होंने कहा- ''दीपिका को मेरा प्यार। भगवान उन्हें खुशियां दें। मैंने दीपिका को एक दिन कॉल किया और कहा कि जैसे मैं अपनी शादीशुदा में खुश रहा, वैसे आप भी रहिएगा।''

हालांकि प्रियंका की शादी की बात पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

आपको याद दिला दें कि 'डॉन 2' की शूटिंग के समय शाहरुख और प्रियंका के अफेयर की खबर उड़ी थी। कहा जा रहा था कि इससे शाहरुख और गौरी खान के रिश्ते में भी कड़वाहट आ गई थी और उन्होंने शाहरुख को प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म करने से मना कर दिया था। उसके बाद से शाहरुख और प्रियंका कभी साथ नजर नहीं आए और न ही उन्होंने कोई फिल्म साथ की।

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। 21 नवंबर को बुंगलरु और 1 दिसंबर में उनका रिसेप्शन होगा।

वहीं, प्रियंका और निक 2 दिसबंर को जोधपुर के उमैद भवन में शादी कर सकते हैं। उनकी शादी में 200 मेहमानों के आने की संभावना है। इसी साल अगस्त में प्रियंका के मुंबई वाले घर में उनका रोका हुआ था।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

Zero Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर, ये तो मस्ट वॉच है

दीपिका पादुकोण के बंगलुरु के घर में हुई नंदी पूजा, तस्वीरें हुईं वायरल

इन 9 डायलॉग्स ने शाहरुख खान की 'जीरो' को बनाया और दमदार, फिल्म में दिखेगा लव-ट्राएंगल!

Latest Bollywood News